ज़िंदा है तो जीने का
कोई मतलब तो रख
सांस लेने का नाम
केवल जीना तो नहीं ..
मन में रख ख्वाब कुछ
दिल में कुछ तमनाये भी रख
खाली मन बेरंग जीना
जीना तो नहीं ..
किस्मत में जो है उसका शुक्र कर
जो पास है उसकी कदर कर
गीले शिकवों और दुख में जीना
जीना तो नहीं ...
No comments:
Post a Comment