Monday, October 19, 2026

तोता जाल

​शीर्षक: अदृश्य जाल
​एक बार की बात है, एक शिकारी ने एक तोते को एक जादुई जाल में फंसा दिया। वह जाल आम जालों जैसा नहीं था—वह पूरी तरह अदृश्य था।  
​तोते को लगता कि वह बंधा हुआ है। जंगल से जो भी राहगीर गुजरता, तोता तड़पकर उससे गुहार लगाता, "मुझे इस जाल से निकालो, मैं कैद हूँ!" लेकिन समस्या यह थी कि वह जाल तोते के सिवा किसी और को दिखता ही नहीं था। लोग हैरान होकर आगे बढ़ जाते कि आखिर इसे बचाएँ तो किस चीज़ से?  
​एक दिन वहाँ से एक जोशीला उपदेशक (Motivational Speaker) गुजरा। तोते ने रोते हुए उसे भी अपनी बेबसी सुनाई।
उपदेशक को भी कोई जाल नजर नहीं आया, पर उसने जोश में भरकर कहा, "हिम्मत मत हारो! अपनी पूरी ताकत झोंक दो, पंख फड़फड़ाओ और इस अदृश्य जाल को चकनाचूर कर दो!"  
​तोते ने उसकी बात मान ली। वह दिन-रात पागलों की तरह अपने पंख फड़फड़ाने लगा, हवा में जोर लगाने लगा। लेकिन जिस चीज़ का कोई वजूद ही नहीं था, वह टूटती कैसे? नतीजा यह हुआ कि जाल तो नहीं टूटा, पर तोते की ताकत टूट गई। वह लहूलुहान और कमजोर होकर बैठ गया। उसने कोशिश करना ही छोड़ दिया और खुद को लाचार मानकर उसी जगह पड़ा रहा।  
​कुछ समय बाद, उस रास्ते से एक साधु गुजरे। तोते ने फिर अपनी व्यथा दोहराई।
साधु ने शांत भाव से कहा, "संघर्ष छोड़ दे वत्स। इस जाल का विरोध मत कर, बल्कि इसके प्रति समर्पण कर दे। इसे अपनी नियति मान ले।"  
​तोते ने यही किया। उसने जाल को स्वीकार कर लिया और उसे अपने गले का हार या गहना मान लिया। कुछ दिन तक तो उसे इस बनावटी शांति में सुकून मिला, लेकिन जल्द ही घुटन फिर लौट आई। वह अंदर ही अंदर घुटने लगा कि सोने का पिंजरा हो या गहने जैसा जाल, है तो यह बंधन ही! उसका कष्ट जस का तस बना रहा।  
​अंत में, उस राह से एक प्रबुद्ध बुद्ध पुरुष गुजरे।
तोते ने उनसे भी वही रोना रोया, "प्रभु, मुझे इस बंधन से मुक्ति दिलाइए।"  
​बुद्ध मुस्कुराए और करुणा भरे स्वर में बोले:
"सत्य यह है कि यह जाल न मुझे दिखाई दे रहा है, न दुनिया में किसी और को। यह सिर्फ और सिर्फ तुम्हें दिखाई देता है—क्योंकि बाहर ऐसा कोई जाल है ही नहीं। यह तुम्हारी अपनी ही सोच, तुम्हारे अपने ही भय और मन की कल्पना का जाल है। जब कोई दूसरा इसे देख ही नहीं सकता, तो कोई और इसे कैसे तोड़ेगा? सिर्फ तुम ही अपने पंख खोलकर उड़ सकते हो, क्योंकि तुम कभी बंधे थे ही नहीं।"  
​यह सुनते ही तोते की आँखें खुल गईं। उसने एक गहरी सांस ली, पंख फैलाए और खुले आसमान में उड़ गया।

Wednesday, May 27, 2026

Nadi ke dweep,

(in blackout): दुःख सब को मांजता है और चाहे स्वयं मुक्ति देना वह न जाने किंतु जिनको मांजता है उन्हें यह सीख देता है की सबको मुक्त रखे 
(भुवन आता है ) लाइट ऑन भुवन , भुवन के कैरेक्टर के बारे में बैकग्राउंड से बोला जाता है 

सीन 1 : 
उसने मुझे गले तो Good Bye कहने के लिए लगाया था पर ऐसा लगा जैसे अपने आलिंगन में हमेशा के लिए ठहर जाने की बात कर रही हो... कुछ ऐसी ही है "रेखा" जिसने मेरे जैसे Boring Scientist को भी अपने विचारों से प्रभावित कर दिया... "चन्द्र" ने मुझे जुम्मा जुम्मा 7 दिन पहले ही तो मिलवाया था रेखा से.....
नेक्स्ट सीन टील सीन 6 अरे इन बैक फ्लैश 

सीन ② "भुवन" "रेखा" और "चन्द्र"
(चन्द्र के घर पर भुवन, रेखा और चन्द्र हैं)
भुवन (खुद से ही) :- (रेखा को सिर से पैर तक घूरने के बाद) "इन में कुछ तो खास है यूँ ही नही रेखा देवी सदा चर्चा का विषय रहती हैं, इन्हें जानना एक महान अनुभूति होगी पता नहीं सुखद या दुखद।" रेखा में एक दूरी है अलगाव है कि वह जिस समाज से घिरी है और जिसका केंद्र है अछूती है पर .....
Continute डायलॉग्स .....
भुवन कॉफी के लिए ऑफर करता है 

सीन 3 भुवन" "रेखा" और "चन्द्र" in coffe house 
Some intellectuals discussion like Satya vs Tathya 

सीन 4 भुवन , रेखा रास्ते पे मिलते है फिर कॉफी हाउस जाते है 
आप कॉफी हाउस क्यों आते है से बात शुरू होती है 

सीन 5 चंद्र भुवन चंद्र के घर पर रेखा के बारे में बात करते है 

सीन 6 रेखा एंड भुवन इन ट्रेन  एंड बैक to scene 1 

Chandra is on stage alone and narrator characterize Chandra 

सीन 7 मोनोलॉग चंद्र का 

सीन 8 चन्द्र और रेखा, रेखा के गेस्ट हाउस में... चंद्र और रेखा की बातचीत और गर्मियों में घूमने चलने की बात 

सीन 9 All three in this scene with thier mobiles with separations using curtains 

Do message exchanges and narrated by narrator 

सीन 10 रेखा भुवन इन कश्मीर 
इंटिमेसी इन रेखा एंड भुवन ।।

रेखा बैक to Delhi 

सीन 11 चंद्र और रेखा इन दिल्ली 
चंद्र माफी मांगता है , चंद्र इस लिविंग अगेन विथ हर वाइफ़ 

सीन 12 चन्द्र और उसकी पत्नी इन दिल्ली 

सीन 13 भुवन एंड रेखा इन दिल्ली 
रेखा प्रेग्नेंसी के बारे मैं बताती है ...

सीन 14 चंद्र और रेखा का पति इन दिल्ली 

सीन 15 रेखा एंड भुवन 

रेखा ऑबर्शन करवा लेती है ।।एंड एक्सप्लेन की उसने ये क्यों किया एंड भुवन चला जाता है

समाप्त 










आधा चाँद

[23/05, 9:55 pm] pradeep: इक परिन्दा निकला ,
अपने घोसले से ,
अच्छे दाने पानी ,
एक मजबूत और बड़े घोंसले की तलाश में।
उड़ते उड़ते आ गया ,
बहुत दूर ,
की उसने बहुत मेहनत ,
मिल भी गया उसे मजबूत घोसला ,
और तंदरूस्त शरीर ,
वो वापस लौटा , अपने पुराने घोंसले में , बताने के लिए अपनों को ,
अपनी सफलता ।
उसने पाया की अपनी सफलता की दौड़ में उसने अपनों को खो दिया था।
अपने तो थे पर अपनापन नहीं था ।
[24/05, 12:35 am] pradeep: आज चांद आधा है ,
हमारी आधी अधूरी बातों ,
आधे अधूरे विश्वास और आधे अधूरे साथ की तरह ।
हमारी तरह चांद को भी नहीं पता की 
वो पूर्णता की पूर्णिमा की तरफ जा रहा है,
या शून्यता की अमावस्या की तरफ, बस चला ही जा रहा है ।
पर क्या ही फरक पड़ता है ,
अंधेरी रात में तो हम हैं  ,चल रहे है और सफ़र में भी है ।
बिना किसी मंज़िल के ।
पूर्ण भी तो एक शून्य ही उत्पन करता है , और शून्य ही पूर्ण की तरफ लेके जाता है ।।।