Wednesday, December 19, 2018

मानवता

तेरी रजा मे  राज़ी रह कर
तेरा शुक्राना करते हुए ज़िन्दगी बिताऊं
जो है मेरे पास उसको जियूं मैं
कभी ना किसी का दिल दुखाऊँ
ज़िन्दगी कुछ दिनों की दी है जो तूने
उसको हस्ते खेलते बिताऊं
कुछ कर सकूं या ना कर सकूं
बस हो सके तो किसी के काम आऊं



Friday, December 7, 2018

sapne

किसी के सपने मछली जैसे
नींद खुली और तडप जाते
चाय नाश्ते तक आते आते मर जाते
किसी के सपने तितली जैसे
उठते ही उड़ने लगते
कली कली फिरने लगते
रात तक थक के सो जाते है
मेरे सपने जाने कैसे
हमेशा भूत की बात्तों जैसे
पीछे जाते पीछे चलते
मुझको बचपन मे  लेके जाते
कभी हंसा हंसा के रूलाते
कभी रुला रुला के हसांते 

Friday, September 14, 2018

शुक्राना

कुछ ऐसा अजीब सा रिश्ता है तुझ से मेरे मालिक

..तू मेरी गलतियां नहीं देखता
 मैं तेरे  एहसान नहीं देखता।

तू मुझपे हरपल करम करता है
मैं तुझसे हर पल शिकायते

तू शौक पूरे करता है
मैं जरूरते बढ़ाता हूँ

तू रंग बिखेरता  है
मैं आँखे बंद करता हूँ

तू ख़ुशबू  फैलता है
मैं नाक सिकोड़ता हूँ

रहने लगूंगा खुश
जब करने लगूंगा शुक्राना

जो तूने दिया है उसका भी
और जो तूने नहीं दिया है उसका भी

Friday, August 17, 2018

अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रदांजलि


अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रदांजलि


अटल  थे  , अजय  थे
भारत  माता  के  भक्त  ....विश्व  में  हमारी  शान  थे

अभय थे , अजात  थे  ..
मित्रों  के  परम  मित्र  .. शत्रुओं  के  भी  खास  थे


निष्कपट  थे  , निस्वार्थ  थे
कवियों  के  कवि  ..प्रखर  वक्ता और  विद्वान  थे

दूरदर्शी  थे  , ज्ञानवान थे 
पोखरण  की  शान  .. कारगिल विजय  का  मान थे 


Saturday, July 14, 2018

ताजी हवा और टूटी हुई कार

जब मैंने  नयी कार खरीदी   तभी मेरे एक रिश्तेदार ने भी कार खरीदी

मेरी कार का बजट शुरू में   २ लाख था   जो कार फाइनल हुई वो ८ लाख की थी... बहुत खुश था मैं

कुछ दिनों के बाद अचानक मेरी ५ साल की चुलबुल बेटी मेरे   पास  आयी और बोली


पापा पापा फूफाजी जी कार तो उपर से खुलती भी है... और डबलू ( फूफाजी का बेटा ) उस से बहार भी देख पाता है.   हमारी कार में ऐसा क्यों नहीं है?

कुछ देर सोचने के बाद मैंने बोला  : बेटा उनकी कार उपर से टूटी हुई है   वो एक "टूटी हुई कार"
 है। .इसलिए डबलू बाहर  देख पाता है

बच्ची ये सोच के बहुत  खुश हुई। . और फिर अपने खेलने में लग गयी। ..

तभी मुझे मेरा  बचपन याद आया। . जब मेरे पापा ने स्कूटर ख़रीदा था और मेरे एक दूर के अंकल ने  कार...

तब मैंने अपने पापा को कहा । . पापा हमने कार क्यों नहीं खरीदी?
तब पापा ने कुछ देर सोचने  के बाद कहा था    बेटा  कार मे  "ताजी हवा" नहीं आती  और वो बंद बंद  होती है। .हम स्कूटर पे ताज़ी हवा  में  घूम पाते है। ..


किरदार वही है पिता और बच्चे का... उम्र  भी वही है। ...

पिता ने मेहनत भी दोनों बार की। ..

बस इंसान  की ज्यादा  पाने की चाहत   
  "ताजी हवा"  की जगह "टूटी हुई कार" ने ले ली। 

Friday, April 13, 2018

इंसान

आधे घंटे तक कलम पकडे रहा पर कुछ लिख ना पाया बस यही सोचता रहा की उस बेटी पे क्या गुजरी होगी उस बेटी की गलती क्या थी  उन दरिंदो  को जरा भी डर  ना लगा उनके भगवान से

क्या इतनी हिम्मत उन लोगो मे एक दिन मे आयी होगी  या उनको कोई ऐसी दवा मिली होगी जिससे उनकी इंसानियत ख़तम हो जाए

उन लोगो को  कैसे भहकया गया होगा की वो धर्म को इंसानियत से उपर ले आते होंगे   या फिर राष्ट्रीयता को इंसानियत से पहले  क्या इसकी भी कोई दवा है    हिटलर ने भी यही दवा दी थी क्या लोगो को जिससे लोग तब इंसानियत भूल कर बस एक विशेष धर्म के लोगो को मारने लगे



मुझे जितना थोड़ा बहुत पता है ऐसी कोई दवा नहीं आती है   ये सब धीरे धीरे आपके दिम्माग मे  डाला जाता है  एक ऐसा माहौल बनाया जाता है जिससे आप एक चीज को ( धर्म , जाती , गुरु , पंथ  ) सबसे उपर रख देते है   इंसानियत से भी ऊपर

हम  और कुछ तो नहीं कर सकते  पर इतना जरूर कर सकते है  .. अपने घर मे ऐसा माहौल ना बनने दे अपने बच्चों को हिन्दू , मुसलमान  और दलित बनाने से पहले इंसान बनाये   उनके सामने हिन्दू , मुस्लिम  और जाती वाली बहस ना देखे  हो सके तो हम खुद भी ना देखे

हम उन्हें इंसानियत का  धर्म  सिखाये  उन्हें सिखाये की गलत गलत होता चाहे  वो किसी ने भी किया हो मेरे घर के ही किसी ने भी

उनकी सोच के सही और गलत पर कोई और पर्दा मत लगाइये उन्हें हिन्दू मुस्लिम बनाने से पहले इंसान बनाये   

Friday, January 19, 2018

रकीब

बहूत ज़ख्म पाले हो ,
 एक अरसे  से सीने  में  .

मरहम लगाया होता तो नासूर नहीं होते



किसी को माफ़ किया होता
किसी से माफ़ी मांगी होती

तो ज़िन्दगी तेरे इतने रकीब  नहीं होते



नासूर = ऐसा दर्द जीका कोई इलाज़ नहीं
अरसे = समय
रकीब = दुश्मन