Thursday, July 22, 2021

अपना हिस्सा

 जा तो रहे हो तुम पर जाने से पहले 

ले जाओ अपना हिस्सा 

मैं अकेले नहीं झेलूँगा  इसे 


ले जाओ वो कटी पतंग जो साथ मे लूटी थी 

ले जाओ वो कंचे जो धोखे से जीते थे 

और हाँ ले जाना वो बंगले वाले अंकल की 

गालिया भी जो उनके घर बॉल  जाने पर मिलती थी 


मैं अकेले नहीं झेलूँगा इसे। ..... 


ले जाओ वो लुक्का छुपी की जगह जो सिर्फ हमें पता थी 

ले जाओ वो बल्ला जिससे गली की लाइट फोड़ी थी 

और हाँ  ले जाओ मोेटे हेडमास्टर की डांट भी   जो तुम्हारी वजह से मुझे मिली थी 


मैं अकेले नहीं झेलूँगा इसे। ..... 


ले जाओ मेरे फेफड़ो में पड़े निशाँ जो तुम्हारे साथ सिगरेट पीने से मिले है 

ले जाओ वो हँसी  जो पहली बार भांग पीने से मिली थी 

और हाँ ले जाओ वो जिगर  भी जो तुम्हारे साथ बियर पी के मदहोश हुआ था। 


मैं अकेले नहीं झेलूँगा इसे |..... 


ले जाओ वो कमजोर दिल जिसने तेरी गर्लफ्रेंड  को गालियां दी थी 

ले जाओ वो कलम जो तेरे कहे हुए शब्द बनी थी 

और हाँ ले जाना वो जुबान भी जो कभी तेरी आवाज बनी थी 



मैं अकेले नहीं झेलूँगा इसे |..... 


प्रदीप देवानी ~ pd