Friday, January 8, 2021

Rooh

तुम मेरे चाँद नहीं हो जो अमावस्या को गायब हो जाये
तुम मेरी परछाई  नहीं जो  अँधेरे में साथ छोड़ जाये
तुम मेरी ज़िन्दगी नहीं जो मौत से धोखा खा जाये

तुम मेरे लिए ध्रुव  तारा हो जो रात में रास्ता दिखाए
तुम मेरे लिए दिल हो जो हर सांस के साथ धड़कता जाए
तुम मेरे लिए रूह हो जिसको मौत भी मार ना पाये
Pradeep Dewani ~ pd