Wednesday, October 30, 2013

Something is mising

कुछ तो कमी है। . जब  से  दुबई आया हूँ हमेशा से ऐसा महसूस होता है की कुछ तो कमी है। । वो मेरा देश मेरी धरती। . चाहे  उसमें  लाखो कमियां हो और यहाँ हजारो  सुविधाएँ लेकिन फिर भी जाने क्यूँ हमेशा लगता  हैं की कुछ तो कमी है। .

चलो आज पता करते है की आखिर क्या है वो कमी। . कही ये मेरे दिल का वहम तो नहीं। . कही ये मेरी रूह की आवाज़ तो नहीं। . जिसका ना तो कोई तर्क है और ना ही कोई वजूद। .

क्यूँ हमेशा ऐसा लगता है की शरीर तो यहाँ है , पर मेरा मान कही और  . क्यूँ ऐसा लगता है की धड़कन चल तो रही है, . लेकिन दिल है कही और। ।

शायद कभी नहीं पता कर पाऊंगा की क्या है वो कमी क्यूंकि कमी कही और नहीं है.. कमी किसी नश्वर चीज़ मैं नहीं है। . …

कमी है उस मिट्टी की खूशबू मैं। . कमी है यहाँ की हवाओं मैं। . कमी है यहाँ की रिवाज़ों मैं। . कमी है यहाँ बारिश की बूँद  मैं। । कमी है। . कमी है

1 comment:

Neha Mishra said...
This comment has been removed by the author.